फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Verdict : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 80 हजार रुपया अर्थदंड भी लगाया

Thu, 14 Aug 2025 08:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला न्यायालय इलाहाबाद ने नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में आरोपी गुड्डू यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय इलाहाबाद ने नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में आरोपी गुड्डू यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। यह फैसला अपर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सिद्धार्थ कुमार ने दिया। अभियोजन के अनुसार धूमनगंज थाने में 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया था कि गुड्डू यादव ने चाकू से डराकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन के वकील ने दलील दी कि आरोपी ने पीड़ित के साथ ही समाज के विरुद्ध भी एक घिनौना अपराध किया है। ऐसे में अधिक से अधिक सजा दी जानी चाहिए। 

हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास

जिला न्यायालय ने हत्या मामले के चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केएन सिंह व आरोपी वकील की दलीलों को सुनने-साक्ष्यों के अवलोकन के बाद सुनाया है।

अभियोजन के अनुसार 30 सितंबर 2001 को दोपहर तीन बजे नवाबगंज थाना के ग्राम टेकारी निवासी आरोपी सैफ, वैश, कल्लू और मेराज अपने विरोधियों पर गोली चला रहे थे। गोलीबारी में अकबरपुर उर्फ गंगागंज निवासी राहगीर शौवाद उर्फ अबू सालिम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

अभियोजन पक्ष के वकील ने दलील दी कि आरोपियों की ओर से किया गया अपराध गंभीर प्रकृति का है। उन्हें अधिक से अधिक दंड दिया जाना चाहिए। दूसरी ओर बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामला विरल से विरलतम श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में दोषियों को कम से कम सजा दी जाए।

अदालत ने सैफ, वैश, कल्लू और मेराज को हत्या का दोषी करार देते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यदि दोषी जुर्माना अदा करने में विफल रहते हैं तो उन्हें छह महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें