क्या है विवाद
साहित्य अकादमी, पद्मश्री से सम्मानित बीजेपी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संचालक बताए जा रहे दया प्रकाश सिन्हा ने अपनी पुस्तक में सम्राट अशोक को औरंगजेब की तरह क्रूर शासक बताया है।
उनका कहना था कि सम्राट अशोक पर नाटक लिख रहे तब रिसर्च के दौरान यह जानकर आश्चर्य हुआ कि अशोक और मुगल बादशाह औरंगजेब के चरित्र में बहुत समानता है। औरंगजेब और अशोक ने शुरुआती जिंदगी में बहुत पाप किए थे। दोनों ने अपने भाइयों की हत्या की थी। दया प्रकाश की पुस्तक के प्रकाशन तथा उनकी इस टिप्पणी के बाद से ही राजनीति गर्म हो गई है।