फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए घमासान: सपा प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश

Wed, 07 Jul 2021 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शृंग्वेरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी कल्पना पांडेय का कहना है कि उनको डरा धमका कर नामांकन फार्म लेने से रोका गया था। इसलिए चुनाव किसी दूसरे स्थान पर कराया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने सुरक्षा के साथ याची की नामांकन कार्यवाही पूरी कराने का आदेश दिया है ।
विज्ञापन
allahabad highcourt - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कल्पना पांडेय सहित सभी को शृंग्वेरपुर ब्लॉक प्रमुख का नामांकन दाखिल करने में सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जिलाधिकारी व एसएसपी प्रयागराज को बिना किसी बाधा के उचित व निष्पक्ष ढंग से नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर की खंडपीठ ने दिया है। याची कल्पना पांडेय का कहना है कि उनको डरा धमका कर नामांकन फार्म लेने से रोका गया था। इसलिए चुनाव किसी दूसरे स्थान पर कराया जाए। इस पर कोर्ट ने सुरक्षा के साथ याची की नामांकन कार्यवाही पूरी कराने का आदेश दिया है । साथ ही कहा कि सभी को बिना किसी अवरोध के नामांकन कार्यवाही पूरी कराने की व्यवस्था की जाए। चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि आयोग ने 5 जुलाई 21 को सर्कुलर जारी कर सभी जिलाधिकारियों को निष्पक्ष  ढंग से ब्लॉक प्रमुख चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें