फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः सीसीटीवी कैमरे बंद हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 11 Feb 2020 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम करेगा। डीएम ने कंट्रोल रूम की निगरानी के लिए दो मजिस्ट्रेट भी नामित किए हैं। आठ सचल दलों का भी गठन हुआ है। इसके अलावा डीएम ने चार जोनल मजिस्ट्रेट, 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए हैं। सोमवार को परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक में डीएम ने व्यापक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी होगी कि केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद न होने पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा के दौरान अब क्रमांक के अनुरूप उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जाएंगी। प्रतिदिन परीक्षा में प्रयोग में नहीं आने वाली कॉपी और प्रयोग में आने वाली कॉपी संकलन केंद्रों पर जमा होंगी। स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में उत्तर पुस्तिका पर दर्ज क्रमांक पर कटिंग, ओवरराइटिंग न हो पाए।

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 285 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 12 राजकीय, 127 सहायता प्राप्त माध्यमिक, 146 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। 285 केंद्रों में 274 केंद्रों पर बालक एवं बालिकाओं (स्वकेंद्र) की परीक्षाएं होंगी, जबकि 11 केंद्र ऐसे हैं, जहां मात्र बालकों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि 274 केंद्र जहां बालिकाओं के स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन सभी केंद्रों पर एक बाह्य सह केंद्र व्यवस्थापक रखे जाएंगे। बैठक में माजूद एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षा के लिए आवश्यकता के अनुसार पुलिस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। बैठक में एडीएम सिटी अशोक कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान एवं केके त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंकड़े एक नजर में
परीक्षा अवधि- 18 फरवरी से छह मार्च
कुल परीक्षा केंद-- 285
कुल परीक्षार्थी-- 209252
हाईस्कूल --- 108890
इंटरमीडिएट --100362
संवेदनशील केंद्र- 13
अति संवेदनशील केंद्र-27
जोनल मजिस्ट्रेट- 04
सेक्टर मजिस्ट्रेट-40
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 40
सचल दल- 08
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें