फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ठेकेदार की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पहुंचते ही ठेकेदार के घर में कोहराम मच गया। झारखंड के संजीव कुमार मिश्र पुत्र स्वर्गीय भूपेंद्र नारायण मिश्र बांदा में क्रेसर प्लांट का ठेकेदार था। वह रविवार को मेडिकल जांच कराने के बाद स्कार्पियों से अपने घर के लिए निकला। सोमवार को सुबह नौ बजे वह थरवई क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने हाईवे पर खडी ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे स्कार्पियो मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

वह रुककर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को देखने लगा। इसी बीच स्कार्पियो में पीछे से दूसरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। ठेकेदार पहली ट्रक एवं स्कापियो के बीच दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फाफामऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी किरन मिश्रा बेहोश हो गई। ठेकेदार के एक बेटी आशा 11 एवं बेटा सार्थक मिश्रा 8 हैं। वह चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें