फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करंट की चपेट में आकर खंभे से गिरा संविदा कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गऊघाट के पास मंगलवार को लाइट बनाते समय एक संविदा कर्मी करंट की चपेट आकर खंभे से गिर गया। घाट पक्का होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। साथियों और पुलिस कर्मियों की मदद से उसे एसआरएन ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, साथियों ने मृतक के परिजनों को बताया कि नया तार खींचते समय खंभे से गिरने से संविदा कर्मी घायल हुआ था। जबकि पोस्टमार्टम के दौरान कर्मी के करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
करछना के सोनाई देवरी निवासी मानिक चंद्र पटेल किसान हैं। चार बेटों में अरुण कुमार पटेल (23) सबसे छोटा था। बड़े भाई राकेश ने बताया कि उनका भाई बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। मंगलवार शाम को उन्हें भाई के खंभे से गिरने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर साथियों ने बताया कि महाकुंभ की तैयारी को लेकर गंगा-यमुना के घाटों पर नए खंभे व तार लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

उनका भाई खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, अचानक पैर फिसलने वह गिर गया। पक्का घाट होने की वजह से उसके सिर में चोट आ गई। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं, अतरसुइया इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने बताया कि खंभे से गिरकर संविदा कर्मी की मौत की बात सामने आई है। करंट लगने की उन्हें जानकारी नहीं है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दाहिने हाथ की दो अंगुलियां करंट से झुलसी
बुधवार को अरुण के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें दाहिने हाथ की दो अंगुलियां करंट से झुलसी मिलीं। आशंका है कि अरुण चालू लाइट में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। वहीं, बड़े भाई राकेश ने भाई के मौत के पीछे बिजली विभाग व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विभाग ने नहीं दिया था सेफ्टी बेल्ट
पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से अरुण की मौत हुई है। खंभे पर चढ़ने के लिए विभाग की तरह से उसे सेफ्टी बेल्ट नहीं दिया गया था। अगर उसे सेफ्टी बेल्ट दिया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें