बताया गया कि नीतीश पटेल अपने घर पर सो रहा था। पावर हाउस से फोन कर बुलाया गया था। खंभे पर तार पकड़ते ही वह झुलसकर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारी काफी डर गए। एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह संविदा कर्मचारी और परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिए।
परिजनों का आरोप है कि नीतीश कुमार को अस्पताल लेकर गए कर्मचारी मौत की पुष्टि होने पर शव को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। मृतक नीतीश की पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। नीतीश को दो बेटे व एक बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।