फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े टैक्स का विरोध जारी

Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक भवनों के टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा पार्षदों ने रविवार को कटरा चौराहा पर मौन उपवास रखा। उधर, इसके विरोध में परिवर्तन संस्था ने इलाहाबाद बंद तो जनहित संघर्ष समिति ने चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयोजक गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने दो घंटे मौन उपवास रखा। इसके बाद हुई सभा में श्री केसरवानी ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त के इशारे पर गृहकर में बढ़ोतरी हुई। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि टैक्स के संबंध में आई आपत्तियों के निस्तारण की मांग की। गोपाल बाबू जायसवाल ने कहा कि जनता बढ़ा टैक्स बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, सोनिका अग्रवाल, राजेश केसरवानी, संजय गुप्ता बबलू सोनकर, राजेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल आदि शामिल थे।
परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष मोनू गुप्ता के नेतृत्व में कोठापार्चा डाटपुल के पास प्रदर्शन कर बढ़ा गृहकर वापस लेने की मांग की गई। ऐसा न होने पर इलाहाबाद बंद की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में राजेश, सीमा, अंजनी, कल्पना, लल्लू लाल, प्यारे लाल, ज्योति सिंह, अंकिता, वंदना, सलोनी, अलका, शोभा, सीमा, मंजू, प्रण विजय आदि शामिल थे। जनहित संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने टैक्स बढ़ोतरी वापस न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें