फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थाओं की ओर से मदद का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के साथ ही कई संस्थाओं की ओर से जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला आरंभ हो गया था, जो लॉकडाउन तक जारी रहेगा। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री लालू मित्तल, इनरव्हील क्लब ईस्ट की पूर्व अध्यक्ष श्वेता मित्तल, एसिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सुशील खरबंदाए महामंत्री शिव शंकर सिंह आदि की ओर से बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क में दिहाड़ी मजदूरों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं।
विज्ञापन

इलाहाबाद केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे, महामंत्री परमजीत सिंह, नीरज पुरवार आदि ने बुधवार को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। उम्मीद संस्था के अध्यक्ष रवि कुमार लेखक,उम्मीद संस्था के राहुल देव आज़ाद व एपीजे अब्दुल कलाम भोजन बैंक संस्था के अब्दुल दानिश की ओर से झलवा, ट्रिपल आईटी रोड, वसुधा विहार व अन्य क्षेत्रों मे भोजन बांटा गया। इसी तरह इंसानियत केंद्र की ओर से डेलीगेसियों में जाकर विद्यार्थियों को भोजन एवं राशन केपैकेट बांटे गए।
किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, टीना महराज ने लॉकडाउन में अपने बैरहना आवास के आसपास एवं सड़क पर टहलने वाले करीब 300 कुत्तों को खाना, बिस्कुट, दूध और ब्रेड खिलाया। इस दौरान महामण्डलेश्वर की शिष्य शोभा, मनीषा, नैना परी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें