फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएम से गुहार लगाएंगे प्रतियोगी

Tue, 28 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों और प्रतियोगियों ने अब सीधे प्रधानमंत्री के दरबार में गुहार लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतियोगियों ने प्रधानमंत्री के लोक शिकायत विभाग में पत्र भेजने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत सोमवार को 21 पत्र भेजने के साथ हो भी गई।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय की पहल पर शुरू इस अभियान में छात्रों ने डॉ.अनिल यादव के अध्यक्ष बनने के बाद आयोग की भर्तियों में अनियमितता की बात कही है। छात्रों ने पत्र में लिखा है कि आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन के दौरान विगत दो वर्षों में प्रतियोगियों पर 42 बार लाठीचार्ज हो चुकी है। चार बार पुलिस ने गोली भी चलाई। छात्रों ने पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक होने तथा अन्य तरह की अनियमितता की बाबत भी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी लिखा है कि आयोग की भर्तियों की सीबीआई की जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे दो सांसदों पर भी पुलिस ने लाठी चलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल  हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र लिखने का क्रम अन्य जिलों के प्रतियोगियों की ओर से भी लगातार जारी रहेगा।

समिति की बैठक में अब तक के आंदोलनों में लाठीचार्ज के शिकार तथा गिरफ्तार छात्रों और प्रतियोगियों के घर जाकर उनके अभिभावकों से मिलने का भी निर्णय लिया है। उन्हें बताया जाएगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किस तरह से छात्रों की उपेक्षा कर रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने 10 मई को दोबारा होने वाली पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के बहिष्कार की भी घोषणा की है। 10 मई को पीसीएस प्री पहले पेपर की परीक्षा होगी। बैठक तथा प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वालों मेें श्रीकांत, बजरंगी तिवारी, अमित सिंह राणा, सचिन, संदीप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें