फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मासूम के साथ डिजिटल रेप का आरोपी प्रतियोगी छात्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज इलाके की रहने वाली एक चार साल की बच्ची 22 अगस्त को अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी रत्नेश मिश्रा के घर चली गई। रत्नेश बच्ची को छत पर उठा ले गया और उसके डिजिटल रेप किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने जब नाजुक अंग में दर्द की शिकायत की तो घर वालों ने देखा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में डिजिटल रेप के आरोपी रत्नेश मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। पीसीएस की तैयारी कर रहे रत्नेश पड़ोसी की बेटी को छत पर उठा ले गया था। वहां उसके साथ डिजिटल रेप (उंगलियों से नाजुक अंगों में छेड़छाड़) किया। 

विज्ञापन

धूमनगंज इलाके की रहने वाली एक चार साल की बच्ची 22 अगस्त को अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी रत्नेश मिश्रा के घर चली गई। रत्नेश बच्ची को छत पर उठा ले गया और उसके डिजिटल रेप किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने जब नाजुक अंग में दर्द की शिकायत की तो घर वालों ने देखा। 

इसके बाद बच्ची ने रत्नेश की हरकतों के बारे में बता दिया। घर वालों ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रत्नेश को पकड़ा तो उसने खुद को पीसीएस की तैयारी करने वाला बताया। बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। रत्नेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बच्ची के घर वालों को धमकाया भी था। अब उस दोस्त की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें