इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। इनपर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास विलियम हॉलेंड हाल में व्याप्त अनियमित्ता की जांच एस आई टी गठित कर 2 माह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश की अवहेलना करने का आरोप है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति एम. सी. त्रिपाठी ने श्याम प्रकाश द्विवेदी की अवमानना याचिका पर दिया है। मुख्य सचिव ने 13 फरवरी 2019 को एस आई टी गठित कर दी किन्तु जांच रिपोर्ट अभी तक नही पेश की गयी है।