फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर का उपभोक्ता नहीं करा रहे रिचार्ज, किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वितरण निगमों के तहत जिले में 54 लाख 81 हजार 554 स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्थापित किए गए हैं। लेकिन अभी भी करीब 80.30 फीसदी (44 लाख दो हजार 101) उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में निगेटिव बैलेंस हैं। ऐसे में रिचार्ज न किए जाने से वितरण निगमों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश स्मार्ट प्रीपेड मीटर शहरी क्षेत्र में लगाए गए हैं। जिनकी तरफ से अभी तक पोस्ट पेड बिलिंग व्यवस्था के तहत भुगतान किया जा रहा था। ऐसे में रिचार्ज के प्रति उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए बिजली विभाग ने सही मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करने व यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने के लिए दो से सात फरवरी तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वितरण निगम की तरफ से अधीक्षण अभियंता (वितरण) को नोडल बनाया गया है।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित करके उन्हें बैलेंस के प्रति प्रेरित करना, सही मोबाइल नंबर ओटीपी से सत्यापित करना व यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने का प्रशिक्षण देना है। ऐसे में यह सभी कार्य 15 फरवरी तक पूरा होना है। वहीं, समस्त निगेटिव बैलेंस स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सूची 31 जनवरी को अवर अभियंता को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें