जसरा बाइपास के सर्विस रोड की मंजूरी शासन से मिल गई है। शीघ्र ही निर्माण का काम शुरू करने की उम्मीद है। किसानों ने सर्विस रोड के मंजूर होने पर खुशी जताई है।
गौरतलब है जसरा बाइपास के निर्माण के पूर्व सर्विस रोड की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा की अगुवाई में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया था। उस वक्त 57वे दिन मेलाधिकारी महाकुंभ विजय किरण आनंद व एडीएम विनय सिंह की किसानों ने वार्ता की थी। सर्विस रोड बनाने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हुआ था।
एसडीओ विशाल सेठ ने कहा कि जसरा बाइपास का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से सर्विस रोड का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। सर्विस रोड के दोनों तरफ 3.75 मीटर चौड़ाई होगी। सर्विस रोड की मंजूरी की खबर मिलते ही प्रधान अमरेहा राम मनोहर कुशवाहा, अशर्फी लाल रजक, बब्बन सिंह, रामबाबू कुशवाहा, रामपाल, थर्मेन्द्र कुशवाहा, पंचराज यादव, शीलू शुक्ल, महेन्द्र कुशवाहा, ज्ञान सिंह पाल, राजकुमार, रवि रजक आदि ने खुशी व्यक्त की है।