फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ के पहले पूरा करें गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण, मंत्री नंदी ने कार्यों का लिया जायजा

Sat, 10 Aug 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का असकरनपुर झिंगूर कुंडा प्रतापगढ़ में एनएच चैनेज 601-457 किलोमीटर का स्थलीय निरीक्षण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे के कार्यों का जायजा लेते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। नंदी ने प्रतापगढ़ में कुंडा के असकरनपुर झिंगुर गांव में पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

विज्ञापन


मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का असकरनपुर झिंगूर कुंडा प्रतापगढ़ में एनएच चैनेज 601-457 किलोमीटर का स्थलीय निरीक्षण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता परक कार्यों के साथ निर्धारित अवधि तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाले 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। इसको महाकुंभ 2025 से पहले दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

मंत्री नंदी ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला।
निरीक्षण के दौरान विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे और निर्माण कार्यों के बारे में नंदी को जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें