फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दशाश्वमेध घाट पर पक्के घाट का निर्माण शुरू, हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 13 Jan 2024 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को दशाश्वमेध गंगा घाट पर अतिक्रमण हटाया गया। घाट से सटकर लगी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। घाट पर पक्का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के चलते प्रयागराज में एक और पक्के घाट का निर्माण शुरू हो गया है। दशाश्वमेध गंगा घाट पर शनिवार को अतिक्रमण हटवाकर पक्का निर्माण शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटवाया गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। इसकी तैयारी काफी समय से की जा रही थी। 

विज्ञापन





विज्ञापन





दशाश्ववमेध घाट प्रयागराज का प्रमुख गंगा घाट है। यहां पर माघ मेला और कुंभ के अलावा हर वर्ष श्रावण मास में भी काफी भीड़ होती है। बाबा विश्वनाथ गंगा जल चढ़ाने जाने वाले कांवड़िये इसी घाट से गंगा जल कांवड़ में भरते हैं। यहां पर एक माह तक मेला लगा रहता है। इसके अलावा माघ मेले में भी सभी स्नान पर्वों के साथ ही पूरे माह यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इसको देखते हुए यहां पर पक्के घाट का निर्माण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें