फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पुणे समेत 10 शहरों के लिए मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट, जारी किया गया शेड्यूल

Mon, 30 Dec 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले के दौरान एलाइंस एयर ने चंडीगढ़, जबलपुर, गुवाहाटी, जयपुर, देहरादून, भुवनेश्वर, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। वहीं, स्पाइस जेट ने जयपुर, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए 12 जनवरी से सीधी उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से विमानन कंपनियां पुणे समेत देश के दस प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा करेगी। यहां से नागपुर, इंदौर, श्रीनगर, भोपाल और चेन्नई सहित अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प जनवरी और फरवरी की अलग-अलग तिथियों में दिया गया है।

विज्ञापन


मेले के दौरान एलाइंस एयर ने चंडीगढ़, जबलपुर, गुवाहाटी, जयपुर, देहरादून, भुवनेश्वर, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। वहीं, स्पाइस जेट ने जयपुर, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए 12 जनवरी से सीधी उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी है।

इसी तरह अकासा एयर 27 जनवरी से दिल्ली की एक सीधी उड़ान शुरू करेगा। अकासा एयर ने दिल्ली उड़ान के साथ ही पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का भी विकल्प दिया है। अकासा की पुणे-प्रयागराज फ्लाइट सुबह 7:30 बजे चलकर 9:45 बजे दिल्ली और वहां से दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। प्रयागराज से दोपहर 12:50 बजे पुणे की उड़ान रवाना होगी, जो दोपहर 2:20 बजे दिल्ली व शाम 5:15 बजे पुणे पहुंच जाएगी। विमानन कंपनी इंडिगो ने भी प्रयागराज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया है।

विज्ञापन

विमानन कंपनियों का कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल

प्रयागराज-श्रीनगर : दोपहर 3:10 - रात 8:00 बजे वाया दिल्ली
श्रीनगर-प्रयागराज : सुबह 8:55 - दोपहर 2:40 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-चेन्नई : दोपहर 3:20 - रात 10:15 बजे वाया रायपुर
चेन्नई-प्रयागराज : सुबह 10:45 - शाम 6:45 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-जम्मू : दोपहर 3:10 - शाम 7:40 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-कोच्चि : दोपहर 1:20 - रात 9:10 बजे वाया बंगलूरू
कोच्चि-प्रयागराज : सुबह 6:05 - दोपहर 12:55 बजे वाया मुंबई
प्रयागराज-विशाखापट्टनम : दोपहर 1:15 - शाम 6:20 बजे वाया हैदराबाद
प्रयागराज-अमृतसर : दोपहर 3:10 - रात 9:50 बजे वाया दिल्ली
अमृतसर-प्रयागराज - दोपहर 1:20 - शाम 7:10 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-पुणे : दोपहर 3:10 - रात 8:40 बजे वाया दिल्ली
पुणे-प्रयागराज : सुबह 8:40 - दोपहर 2:40 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-नागपुर : दोपहर 3:10 - रात 8:20 बजे वाया दिल्ली
नागपुर-प्रयागराज : सुबह 9:35 - दोपहर 2:40 बजे वाया दिल्ली
प्रयागराज-इंदौर : दोपहर 3:55- रात 11:15 बजे वाया लखनऊ
इंदौर-प्रयागराज : सुबह 11:10 - दोपहर 3:15 बजे वाया लखनऊ
प्रयागराज-भोपाल : दोपहर 3:20 - शाम 6:45 बजे वाया रायपुर
भोपाल-प्रयागराज : सुबह 11:35 - दोपहर 3:00 बजे वाया रायपुर
विज्ञापन

दादर-बलिया और दादर-गोरखपुर के फेरे बढ़े

महाकुंभ को देखते हुए दादर-बलिया और दादर-गोरखपुर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलने वाली इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन अवधि की मियाद भी बढ़ाई गई है। दादर-बलिया (01025) का संचालन 30 दिसंबर तक होना था, लेकिन अब यह ट्रेन तीन मार्च तक हर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

इसी तरह बलिया-दादर (01026) का संचालन एक जनवरी से बढ़ाकर पांच मार्च कर दिया गया है। इस अवधि में हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ट्रेन चलेगी। दादर-गोरखपुर (01027) के संचालन की अवधि 31 दिसंबर से बढ़ाकर एक मार्च कर दी गई है। हर मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को ट्रेन का संचालन होगा। वहीं, गोरखपुर-दादर स्पेशल (01028) दो जनवरी की जगह तीन मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें