पांच धातुओं से तैयार किया जा रहा है यंत्र
स्वामी सहजानंद सरस्वती ने बताया कि यंत्र का निर्माण पांच धातुओं के मिश्रण से किया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मिश्रण लोहे का है। साथ ही 31.20 किलो पंच धातु का इस्तेमाल किया गया है। यहां रोजाना हवन यज्ञ के साथ ही पूजन होगा। पूजन का समापन महाशिवरात्रि पर होगा। इस दौरान पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, शंकर साहनी, अनूप जलोटा, मनोज तिवारी का कार्यक्रम भी होगा। महामृत्युंजय यंत्र के दर्शन का आमंत्रण प्रधानमंत्री और सीएम को भी दिया गया है।