फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान में धरना प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पीसीसी सदस्य आशीष पांडे ने किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता फाफामऊ शशि भूषण ठाकुर को समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की उदासीनता से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। काफी दिनों से जर्जर तार व खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार तथा बिजली विभाग के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार 18 घंटे बिजली देने का दावा किया है, लेकिन 132 केवीए कौड़िहार पावर स्टेशन से जुड़े उप केंद्र कौड़िहार, नवाबगंज, सेरांवा, फतेहपुर कायस्थान व लाल गोपालगंज के उपभोक्ताओं को महज 10 घंटे बिजली मिल रही है।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए उपखंड अधिकारी फाफामऊ जितेंद्र कुमार यादव ने ग्राम सभा बांधपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति में आने वाली अड़चनों को ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया। यहां पर मनोज पांडे, शैलेंद्र पांडे, भुवनेश्वर पांडे, डॉ. अनिल पांडे, अमन पांडे, अमन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें