फूलपुर। इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ से संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड देश के मजदूरों को गुलाम बनाने पर आमादा है। एक्टू की ओर से मंगलवार को सब्जी मंडी फूलपुर परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला सचिव व यूनियन के महामंत्री कामरेड देवानंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार देश में सांप्रदायिकता एवं नफरत का बीज बोकर आम जनता को आपस में लड़ाना चाहती है। अध्यक्ष कॉमरेड जयप्रकाश ने कहा कि इफको फूलपुर में मजदूरों का शोषण निरंतर जारी है। प्रबंधन द्वारा इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यूनियन आंदोलन करेगी। उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सरकार न्यूनतम मजदूरी में बदलाव करके 28 हजार रुपये करे। इस मौके पर अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश, राजनाथ यादव, रामचंद्र, फूलचंद प्रजापति, भैयाराम, बलवंत सिंह रहे।