फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भिड़े कांग्रेसी, हाथापाई, हंगामा

Thu, 25 Apr 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विशेष विमान से बुधवार को बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लंबी सूची देख पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला को मुलाकात के लिए बुलाया तो कांग्रेसी भड़क गए। दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। बीचबचाव से मामला संभला तो हंगामा कर रहे कांग्रेेसियों ने राजीव शुक्ला के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन



कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी अमेठी से खागा जाने के लिए विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंची थीं। उनके साथ राजीव शुक्ला और अराधना शुक्ला मोना भी थीं। प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए जिला कमेटी ने 32 लोगों की सूची भेजी तो उन्होंने किसी से भी मुलाकात करने से इनकार कर दिया। इस बीच राजीव शुक्ला बाहर आए और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी योगेश शुक्ला को भीतर ले गए। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक योगेश के साथ एक कार्यकर्ता को भीतर ले जाने लगे तो मायूस कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर की मुलाकात के बाद योगेश लौटे तो कांग्रेसी राजीव शुक्ला के खिलाफ नारे लगाने लगे। इस बीच भीतर योगेश के करीबी से एक पुरनिए कांग्रेसी के बीच हाथापाई हो गई। हो-हल्ला, हंगामा देख वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दोनों को अलग किया। कार्यकर्ता यह कहते सुने गए कि प्रियंका से मुलाकात नहीं करानी थी तो क्या अपमानित करने को बुलाया था। उस समय जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी भी मौजूद थे। उन्होंने किसी भी विरोध और हाथापाई की घटना से इनकार किया है। इस बीच विमान से उतरीं प्रियंका खागा, फतेहपुर में चुनाव सभा को संबोधित कर हेलिकाप्टर से रवाना हो गईं। दिन भर शहर में कांग्रेसियों के आचरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें