भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रातभर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा।
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रातभर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइंस एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। प्रदर्शन की सूचना पाकर एक्सईएन मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक्सईएन का घेराव कर नारेबाजी की और बिजली कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की पिछले एक सप्ताह से शहर के अधिकांश इलाके में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे लोग न सो पा रहे हैं और न पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि हर साल गर्मी से पहले बिजली विभाग तैयारी के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत हर बार लोगों को अंधेरे में छोड़ देती है।
कांग्रेसियों ने शहर में बदहाल विधुत आपूर्ति को जल्द बहाल किये जाने की मांग की। अधिशासी अभियंता शशांक गुप्ता ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकुंद तिवारी, प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, लोहा सिंह पटेल, शकील अहमद, रोहित कुशवाहा, राकेश पटेल समेत आदि लोग मौजूद रहे।