फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शहीद जवान के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 02 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौत। पश्चिम बंगाल बार्डर पर शहीद बीएसएफ जवान के आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने शहीद मोहम्मद गुलाम के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इस दौरान अजय राय ने कहा कि शहीद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से शहीद की याद में एक स्मारक बनाने एवं परिवार के एक लोगों को नौकरी एवं आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये की शासन से मांग की। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि शहीद गुलाम मोहम्मद का यह बलिदान युगों-युगों तक दुनिया में याद रखा जाएगा। इस दौरान मनीष मिश्रा, महेश, देवराज उपाध्याय, गौरव, फुजैल हाशमी, देवी पाण्डेय, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें