फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बिजली घोटाले के विरोध में फूंका मंत्री का पुतला

विज्ञापन
Congress protessted up energy minister mim - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में हुए घोटाले से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को सूरज कुंड स्थित शहर के मंडलीय पावर हाउस पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान आक्त्रसेशित कांग्रेसियों ने बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंक कर इस्तीफा देने की मांग की। पुतला फूंकने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कांग्रेसी पुतला जला चुके थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नफीस अनवर, हसीब अहमद, सतीश केसरवानी, पूनम सिंह, अशफाक अहमद, शशांक शर्मा, मोहम्मद हसीन, सिब्तैन बब्लू, निशांत रस्तोगी, इरफानउल हक, अनिल चौधरी आदि शामिल थे।
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बांटे पर्चे
-शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पर जुटे कांग्रेसी
प्रयागराज। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतरकर कांग्रेसियों ने पर्चा बांटकर लोगों को जागरूक किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पर जुटे कांग्रेसियों ने पूर्व क्त्रिस्केटर मो.तारिफ , क्षेत्रीय पार्षद अशोक सिंह आदि ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र बांट कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीसीसी सदस्य मुकुन्द तिवारी, नफीस अनवर, तस्लीमउद्दीन हसीब अहमद, परवेज अंसारी, अनिल कुशवाहा, पूनम सिंह, जितेन्द्र तिवारी. किशोर वार्ष्णेय, महेश त्रिपाठी, मो.हसीन, चमन रावत, सत्या पांडेय,सतीश केसरवानी, अमित परमार, मो.शाहिद, महेश सिंह आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अरशद अली के नेतृत्व में भी पर्चे बांटे गए। पर्चा बांटने वालों में परवेज आलम राजू साबिर फरीदी मो शफीक अहमद नूर मो कलीम साद अहमद आरिफ नूर शहनवाज सानू आदिल खान मो इरफान मो महमूद जुगनू अनवर अहमद अब्दुल हमीद आदि शामिल थे। किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी के नेतृत्व में मेजा में पर्चे बांटे गए।बृहस्पतिवार को उरुआ, मांडा ब्लाक में पर्चे बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में हरिचरण यादव, देवेंद्र कुमार, कमलेश राय, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें