कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक पदाधिकारियों को गांव गांव दवा पहुंचाने को किट देते जिलाध्यक्ष बृजे?
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर कोरोना मरीजों को बांटने के लिए दवाओं की किट रविवार को आ गई है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने ब्लाक अध्यक्षों को किट को संक्रमित मरीजों तक पहुंचाने को कहा है।
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी से निबटने के लिए आवश्यक दवाओं की किट सभी जनपदों में भेजी गई है। उन्होंने ब्लाक अध्यक्षों को पूरी जिम्मेदारी से दवाओं का वितरण करने को कहा है। इस दौरान प्रवक्ता वेदांत तिवारी लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष केडी मिश्र, इंद्रानंद तिवारी, मो इदरीश, श्याम शंकर तिवारी, आफाक, विपिन सिंह, दिलशाद, सुधीर तिवारी, शिव शंकर मिश्र, उत्पल यादव, कमलेश पांडेय, बृजेश पांडेय, बैजनाथ यादव, नितेश पांडेय, चरण सिंह यादव मौजूद रहे।