फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर तेल रिफाइनरी, साइंस पार्क छीनने का आरोप

Sun, 24 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। राहुल गांधी के अमेठी फूड पार्क का मुद्दा उठाने के बाद भाजपाइयों ने चारों तरफ से चारों तरफ से कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि यूपीए सरकार ने इलाहाबाद के दो बड़े प्रोजेक्ट को पूरा नहीं होने दिया। दोनों के लिए यूपीए सरकार ने रकम नहीं दिया। इनमें से एक बारा में तेल रिफाइनरी थी दो दूसरा नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित साइंस पार्क का निर्माण था।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी ने कहा कि तेल रिफाइनरी के निर्माण से जिले में करीब 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश होता। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर चार से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना थी लेकिन यूपीए सरकार ने इसके लिए धन जारी नहीं किया। इस कारण भूमि अधिग्रहण होने के बाद भी अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी के लाए साइंस पार्क प्रोजेक्ट से भी यूपीए सरकार ने हाथ खींच लिया। इससे संगम नगरी को बड़ी सौगात मिलने से रह गई। बैठक में राजेंद्र पांडे, सुरेश मौर्य, कुंवर मृगेंद्र सिंह, रामानंद शुक्ल, शुभम श्रीवास्तव, श्यामधर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें