फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों के निलंबन से भड़के कांग्रेसी, निकाला जुलूस

Wed, 05 Aug 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कांग्रेस के पांच सांसदों को निलंबित कर दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। निलंबन के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर आंनद भवन के सामने से जुलूस निकाला और बालसन के पास महात्मागांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काला दिवस मनाया और लोकसभ अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का पुतला फूंका।
विज्ञापन


धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिवराज, वसुंधरा, सुषमा स्वराज के इस्तीफे और निलंबित सांसदों की बहाली की मांग की। प्रदेश सचिव मुुकुंद तिवारी ने कहा कि केेंद्र सरकार कांग्रेस सांसदों की मजबूत आवाज को दबाना चाहती है। यह खुलेआम लोकतंत्र की हत्या है। अगर सांसदों को निलंबन शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जुलूस और धरने में तारिक सईद अज्जू, कंदर्प नारायण मिश्र, हरदेव सिंह, राजाराम कनौजिया, वीरेंद्र सोनकर, सत्यप्रकाश तिवारी, विजय निषाद आदि शामिल रहे। उधर, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बैठक की और विरोध में काला दिवस मनाया।

इसमें अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी सहित फारुक खान, जीशान अहमद, प्रभू मौर्या, रविकांत सोनू, विपिन मिश्र, शुभम मिश्र आदि शामिल रहे। वहीं, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रवि दूबे सहित राहुल सिंह, अनुपम पाल, राजाराम, सुबोध सहाय, रवि वर्मा, निक्की यादव, प्रशांत राय आदि ने बालसन चौराहे पर लोकसभा अध्यक्ष का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें