फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: अलग अंदाज में विरोध, पुरखों की कब्र पर रोते हुए मांगे दस्तावेज

Fri, 24 Jan 2020 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हसीब अहमद - फोटो : ANI
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) के खिलाफ यूपी में कांग्रेस के नेताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रयागराज में नागरिकता संशोधन कानून-नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स का अनोखे अंदाज में विरोध किया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद कब्रिस्तान में अपने पुरखों की कब्र पर पहुंचे। 
विज्ञापन




यहां वो भावुक हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई से हसीब अहमद ने कहा कि हम कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कब्रगाह पर आए हैं, और अपने पूर्वजों से उनकी नागरिकता का सबूत देने के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्योंकि हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है। लेकिन हम पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी मुल्क के रहने वाले हैं। हम अपने पूर्वजों से गवाही देने के लिए कह रहे हैं कि हम इस देश के नागरिक हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने पूर्वजों की कब्रगाह पर आकर उसी बात की गवाही ले रहे हैं कि आप उठो और गवाही दो, कि हम इस मुल्क के हैं। 
कांग्रेस नेता हसीब ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि अगर हमें डिटेंशन सेंटर में रखा जाता है तो हमारे पूर्वजों की कब्रगाह से इनको भी निकाला जाए और डिटेंशन सेंटर रखा जाए।

 
विज्ञापन

वहीं, मंसूर अली पार्क में सीएए और एनआरसी के विरोध में चल रहे महिलाओं का प्रदर्शन दिन पर दिन विस्तार लेता जा रहा है। 12वें दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध जताया। करेली, रोशनबाग, अकबरपुर सहित कई इलाकों की महिलाओं ने जुलूस निकाला और मंसूर अली पार्क पहुंचकर वहां पहले से चल रहे प्रदर्शन को समर्थन दिया।

इस दौरान महिलाओं ने देश और प्रदेश की सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। इसके अलावा जेएनयू के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनकारियों में जोश भरा। वहीं विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव सहित कई राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सीएए और एनआरसी की खिलाफत की।

गुरुवार को भी महिलाओं का प्रदर्शन दिन चढ़ने के साथ व्यापक होता गया। दोपहर में सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद मंसूर अली पार्क में देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। वहीं देर रात तक पार्क में लोगों को आवाजाही जारी रही।

आंदोलन के समर्थन में पहुंचे बासुदेव यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के बयानों की निंदा की। कहा कि पीएम और गृहमंत्री दोनों अपने विरोधीभाषी बयान से देश को गुमराह कर रहे हैं। सपा नेता निधि यादव ने कहा कि लड़ाई लंबी जरूर है, लेकिन हौसले से डिगने की जरूरत नहीं है। जेएनयूएसयू काउंसलर आफरीन फातिमा ने कहा कि मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें