फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाजपा के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने शहर में लगाया विवादित पोस्टर, नीतीश और चंद्रबाबू को किया आगाह

Thu, 06 Jun 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह और अब्दुल कलाम की ओर से शहर के चौक इलाके में भाजपा के खिलाफ एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों को भाजपा से आगाह करते हुए सावधान रहने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता की ओर से शहर के चौक इलाके में लगाया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह और अब्दुल कलाम की ओर से भाजपा के खिलाफ शहर में लगाया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शहर में पोस्टर चस्पा किया है, जिसमें एनडीए एलायंस में शामिल दलों को चेताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि सावधानी  हटी दुर्घटना घटी। होशियार रहिए, इन पार्टियों को खा गई भाजपा। आगे इंतजार करिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह और अब्दुल कलाम की ओर से शहर के चौक इलाके में भाजपा के खिलाफ एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों को भाजपा से आगाह करते हुए सावधान रहने की बात लिखी गई है। पोस्टर में सबसे ऊपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का फोटो लगा है। पोस्टर में लिखा गया है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

भाजपा जिन पार्टियों से गठबंधन करती  है उसका अस्तित्व समाप्त कर देती है। उदाहरण के तौर पर शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, नवीन पटनायक की बीजेडी और मायावती की बसपा, जयललिता की एआईएडीएमके, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी, प्रकाश सिंह बादल का अकाली दल और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को भाजपा लगभग खत्म कर चुकी है। नीतीश और चंद्रबाबू को भी भाजपा से आगाह किया गया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें