फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राहुल गांधी के छात्र संवाद के लिए डेलीगेसियों पर कांग्रेस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी, भर्तियाें में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्र संवाद के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं और कांग्रेस की नजर डेलीगेसियों पर है, जहां दो लाख से अधिक प्रतियोगी छात्र रहते हैं।
विज्ञापन

अधिक से अधिक छात्रों तक अपनी बात कैसे पहुंचानी है और उन्हें राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैसे प्रेरित करना है, इसकी जिम्मेदारी एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दी गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोमवार को प्रशिक्षण भी दिया गया और उन्हें बताया गया कि विभिन्न मुद्दों छात्रों के सामने अपनी बात कैसे रखनी है।
प्रयागराज में अल्लापुर, बाघाड़ा, सलोरी, मम्फोर्डगंज, बेली, नयापुरवा, तेलियरगंज, गोविंदपुर समेत अन्य डेलीगेसियों में कांग्रेस की ओर से पर्चे भी बांटे जा रहे हैं और युवाओं से छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। कांग्रेस ने छात्रों के लिए मिस कॉल नंबर भी जारी किया है, जिसमें छात्र मिस कॉल करके अभियान से सीधे जुड़ सकते हैं। साथ ही अधिक से अधिक छात्रों तक अपनी पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने एक वेबसाइट भी बनाई है।
विज्ञापन

पार्टी ने एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी तैयार किया गया है। इसके जरिये छात्रों को बताया जा रहा है कि सरकार हर साल भर्ती में कितना पैसा खर्च करती है और पेपर लीक के कारण भर्ती निरस्त होने पर कितना नुकसान होता है। छात्रों को बताया जा रहा है कि पेपर लीक के कारण कितने छात्राें ने हताश होकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें