फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से अभिनेता संजय दत्त को उतार सकती है कांग्रेस

Sat, 23 Mar 2019 09:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
sanjay dutt
विज्ञापन
पूर्वी यूपी में भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीटों पर बड़ा दांव चल सकती है। इस पर निर्णय के लिए गठबंधन के सहयोगी अपना दल(कृष्णा) के अलावा पार्टी के कई नेता दिल्ली बुलाए गए हैं। फिल्म अभिनेता संजय दत्त को इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत मिले हैं। संजय दत्त का इलाहाबाद से पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद व अभिनेता सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त को इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा से सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के सामने पार्टी ने इस आशय का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए खुद प्रिया दत्त पहल कर रही हैं और वह संजय दत्त को राजी करने में जुटी हुई हैं। कहा जा रहा है कि दत्त परिवार का इलाहाबाद से रिश्ता पुराना रहा है।

इस जिले की मेजा तहसील के चिलबिला गांव में ही संजय दत्त का ननिहाल रहा है। उनकी नानी जद्दन बाई की हवेली अभी भी वहां निशानी के तौर पर खंडहर के रूप में मौजूद है। वर्षों पहले सांसद रहते हुए अभिनेता सुनील दत्त ने इस गांव में अपनी पत्नी नरगिस की याद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी कराई थी। बीते वर्ष संजय दत्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने नानी के गांव चिलबिला को गोद लेने की भी इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


हालांकि उसके बाद अभिनेता संजय दत्त न तो ननिहाल आए और न ही गांव को गोद लेने की दिशा में बात आगे बढ़ सकी, लेकिन अब एक बार फिर लोस चुनाव में इलाहाबाद सीट से उनकेचुनाव लड़ने की चर्चा के बाद चिलबिला से उनके रिश्ते की यादें ताजा की जाने लगी हैं। महानगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष नफीस अनवर ने शनिवार की शाम इलाहाबाद सीट से संजय दत्त का नाम आने की बात स्वीकार की। उनका कहना था कि अभी वह इस पर बहुत कुछ नहीं कह सकते, लेकिन पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि इस सीट पर पूर्व मंत्री अनिल शास्त्री व विभाकर शास्त्री का भी नाम चल रहा है। उधर, फूलपुर संसदीय सीट से भी बड़ा नाम आने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वहां से भी पार्टी किसी कद्दावर को चुनाव मैदान में उतार सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें