रामनगर के मां शीतला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यसेवकों को सम्मानित करतीं पूर्व सांसद डॉ
- फोटो : Samvad
कस्बे के मां शीतला धाम मंदिर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। साथ ही राम मंदिर आंदोलन में जेल गए स्थानीय कारसेवकों का अभिनंदन किया गया। पूर्व सांसद डॉ. रीता बहगुणा जोशी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इस पर्व से हम सभी को सीख लेने की जरूरत होती है।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश परिषद के पूर्व सदस्य शंकर लाल केशरी ने भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर संजय केशरी, आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिर, पूर्व विधायक आनंद पांडेय उर्फ कलेक्टर पांडेय, लखन केशरी, नाथू गुप्ता, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, उमाशंकर तिवारी गांधी, नित्यानन्द उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्र, डॉ. सलिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।