सहसों के भोपतपुर गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो पलटी चालक घायल।
प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर रविवार को बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। बाबूगंज निवासी संतोष भारतीय बोलेरो से फूलपुर से प्रयागराज जा रहा था। वह जैसे ही थरवई थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के सामने पहुंचा कि अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। इस दौरान चालक संतोष उसी में ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।