अब आयोग की ओर से कहा जा रहा है कि राजकीय डिग्री कॉलेकों में प्रवक्ता भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित प्रस्तावित नियमावली के शासन द्वारा प्रख्यापित किए जाने के बाद इसकी परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। वहीं, प्रवक्ता जीसीआई, एलटी ग्रेड शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी के पदों की समकक्ष अर्हता निर्धारित न होने के कारण ये भर्तियां कैलेंडर में शामिल नहीं है। इनकी परीक्षा तिथि भी बाद में घोषित की जाएगी।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि एक तरफ बिहार सहित कई राज्यों में नियमित रूप से शिक्षक भर्तियां हो रही हैं और अभ्यर्थियों को समय से नियुक्ति भी मिल रही है। वहीं, यूपी में राजकीय इंटर कॉलेजों में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करते चार से छह साल बीत चुके हैं। प्रतियोगी छात्र मोर्चा ने तय किया है कि इस मुद्दे पर 16 जनवरी को आयोग में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा।