फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिव्यांग से अभद्रता करने वाला कंडक्टर ड्यूटी से किया गया बाहर, अगले आदेश तक ड्यूटी पर रोक

Thu, 23 Feb 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोनों आंखों की रोेशनी खो चुके विवेक मणि त्रिपाठी को बस से धक्का मारने वाले कंडक्टर पर रोडवेज प्रशासन ने बृहस्पवितार को कार्रवाई कर दी। उसे तत्काल प्रभाव से डयूटी से बाहर कर दिया गया है। उधर रोडवेज प्रशासन को अब एआरएम प्रयाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीएम के हाथों स्मार्टफोन प्राप्त करता दृष्टि बधित विवेकमणि त्रिपाठी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोनों आंखों की रोेशनी खो चुके विवेक मणि त्रिपाठी को बस से धक्का मारने वाले कंडक्टर पर रोडवेज प्रशासन ने बृहस्पवितार को कार्रवाई कर दी। उसे तत्काल प्रभाव से डयूटी से बाहर कर दिया गया है। उधर रोडवेज प्रशासन को अब एआरएम प्रयाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। एआरएम प्रयाग फिलहाल किसी कार्य से लखनऊ गए हैं। वहां से आने के बाद वह अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपेगे।

विज्ञापन


दरअसल लालगोपाल गंज निवासी विवेक मणि त्रिपाठी बुधवार सुबह सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे थे। वहां वह प्रयाग डिपो की बस में सवार हुए। उन्होंने कंडक्टर से दिव्यांग सीट की मांग की। विवेक का आरोप है कि सीट मांगने पर कंडक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का देकर बस से बाहर कर दिया। इस वजह से वह सड़क पर गिर गया। उसेे चोटें भी आईं।

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेकर आया था चर्चा में
घटना के बाद विवेक ने इसकी शिकायत रोडवेज अफसरों से की। तीन वर्ष पूर्व परेड मैदान में विवेक उस समय सुर्खियों में आ गया था जब उसने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी। फिलहाल विवेक की शिकायत पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने एआरएम प्रयाग को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। एआरएम प्रयाग सुरेश पांडेय ने बताया कि कंडक्टर शिवशंकर यादव को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। कहा कि लखनऊ से आने के बाद वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें