फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डायरिया से पीड़ित दो बच्चों की हालत बिगड़ी, एसआरएन रेफर किया गया, पांच लोगों की हो चुकी है मौत

Wed, 07 Aug 2024 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेफर होने वालों में लखन मुसहर की बेटी नंदिनी के अलावा वीरेंद्र मुसहर का तीन साल का बेटा चंचल भी शामिल है। वीरेंद्र मुसहर की मंगलवार को उल्टी दस्त से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुसहर बस्ती और लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में महज खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
डायरिया से पांच लोगों की मौत के बाद भदवां गांव के मुसहर बस्ती में सफाई की हकीकत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के भदवां गांव में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित दो बच्चों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर इन्हें शहर रेफर कर दिया गया। रेफर होने वालों में लखन मुसहर की बेटी नंदिनी के अलावा वीरेंद्र मुसहर का तीन साल का बेटा चंचल भी शामिल है। 

विज्ञापन


वीरेंद्र मुसहर की मंगलवार को उल्टी दस्त से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुसहर बस्ती और लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में महज खानापूर्ति कर रही है। डायरिया से पीड़ित कई लोगों का उपचार चल रहा है। इसमें ज्यादातर लोग झोलाछाप चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लिचिंग का छिड़काव करके महज औपचारिकता पूरी की। अस्पताल से कारगर दवा भी नहीं मिल रही है। 

मृतकों में बच्चों से लेकर वृद्ध तक शामिल

भदवा प्रजापति गांव में उल्टी-दस्त से हफ्ते भर में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। बस्ती में संक्रमण फैलने की जानकारी के बाद सैदाबाद सीएचसी के चिकित्सकों की टीम प्रभावित बस्ती में संक्रमण की रोकथाम में जुट गई है। फिलहाल गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से संक्रमण फैलने की आशंका है।

सैदाबाद ब्लॉक की इस बस्ती में संक्रमण कब और कैसे फैला, इसकी जांच होना बाकी हैै। लेकिन, हफ्ते भर के भीतर संजना (3) पुत्री रविशंकर,दिवाकर (10) पुत्र रोहित, नीता (55) पत्नी चन्नर मुसहर, मूटरी देवी (70) पत्नी पुरुषोत्तम, वीरेंद्र मुसहर (30) की मौत से कोहराम मच गया है। इनके अलावा बस्ती के सत्यम,सुंदरम, दिलखुश,दिवाकर,दीपांशु,संगीता, सिंटू,शब्बू,आनंद,रितेश,रंजीत, कुसुम,लक्ष्मी,संजना,प्रकाश, गरिमा,संजीत,ललित,उर्मिला,जीत लाल,शिव,आकाश,आकांक्षा, पवन समेत दो दर्जन लोग बीमार पड़ गए हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेंद्र सिंह का आरोप है कि संक्रमण की कई बार उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन असर नहीं पड़ा। गांव में कुएं का पानी दूषित होने की सूचना दी गई, तब चिकित्सा टीम ने ओआरएस के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां बांटकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।इसके बाद बीमारी का कहर टूटने लगा। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने बस्ती के लोगों का परीक्षण किया। इस बस्ती में सात दिन के लिए कैंप लगाने का भरोसा दिया गया। ताकि संक्रमण का निवारण हो सके। सीएमओ डॉ. आशु पांडेय से बात की गई तो उनका कहना था कि बस्ती में प्रभावित हर व्यक्ति का उपचार किया जाएगा। सैदाबाद के सीएससी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि टीम हफ्ते भर से वहां जा रही है। उल्टी दस्त पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भदवा गांव से लिया पानी का सैंपल

हंडिया के भदवा गांव में डायरिया के चलते चार लोगों की मौत के बाद मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव का दौरा करने पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, विभाग का मानना है कि गांव में केवल एक मौत डायरिया से हुई है। इसके अलावा अन्य तीन में से दो वृद्ध महिलाएं हैं, जिनमें एक को पेट की बीमारी और दूसरी को सांस की बीमारी बताई गई है। इसके अलावा एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। वहीं, टीम ने पानी का सैंपल भी गांव से ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें