मृतक राजेश कुमार गौड़ की फाइल फोटो
प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की शनिवार को लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
मऊआइमा के ग्राम गढ़चंपा निवासी राजेश कुमार गौड़ (54) रानीगंज तहसील के खतौनी विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे। शुक्रवार शाम बाइक से घर लौटते समय दुर्गागंज बाजार स्थित कछरा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वे घायल हो गए थे। उन्हें प्रतापगढ़ ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
एसआरएन में तबीयत और बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सरायममरेज थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी शांति देवी (72) पत्नी राम खेलावन बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। हादसे में घायल महिला का उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।