श्रृंग्वेरपुर धाम में चौकियों से पटा श्री रामघाट, गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं को परेशानी
गंगा घाटों पर पसरी गंदगी और मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत की। उपजिलाधिकारी सोरांव भारतीय मीणा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने संयुक्त टीम गठित कर घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए घाटों पर अवैध कब्जा किया गया है। घाट पर अस्थायी चौकियां बनाकर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे श्रद्धालुओं को स्नान, पूजा-पाठ करने में दिक्कत होती है।
वहीं, मुख्य सड़क तक होटल और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
श्रृंग्वेरपुर धाम में चौकियों से पटा श्री रामघाट, गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं को परेशानी