फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों पर ही कम राशान तौलने की शिकायत, शासन तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकानों के साथ ब्लाक स्तर के गोदामों से भी घटतौली की शिकायत हुई है। यह शिकायत शासन के पास भी पहुंची है। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव ने पर्यवेक्षक की निगरानी में गोदामों से खाद्यान्न उठान का निर्देश दिया है। पर्यवेक्षक भी नायब तहसीलदार स्तर का अफसर नियुक्त होना चाहिए। मुख्यममंत्री कार्यालय से कोटे की हर दुकान पर भी एक-एक अधिकारी की नियुक्ति के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतंर्गत सभी कार्डधारकों को पांच-पांच किग्रा मुफत चावल वितरण की घोषणा की गई है। वितरण लगातार तीन महीने तक होना है। दूसरे महीने का चावल इस महीने दूसरे पखवारे में शुरू होगा लेकिन पूर्व में दुकान के साथ ब्लाक स्तर के गोदामों से भी पूरा खाद्यान्न नहीं पहुंचने की शिकायत हुई थी। इसी परिपेक्ष्य में प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया है कि कोटेदारों को 100 फीसदी राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए। इसी क्रम में यहां 17 गोदामों पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया गया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने सोमवार को अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के साथ सोशल डिस्स्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
चारा बैंक के लिए दान में मांगा भूसा
सीडीओ आशीष कुमार ने गोवंश आश्रय स्थलों पर चारा बैंक के स्थापना का निर्देश दिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने पशु प्रेमियों एवं किसानाें से बैंक के लिए भूसा दान करने की अपील की है। उन्होंने इस बाबत किसानों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें