फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दोस्त की जगह एसएससी परीक्षा देने आया प्रतियोगी गिरफ्तार, प्रवेश के दौरान ही पकड़ा गया

Fri, 06 Jan 2023 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा में दोस्त की जगह परीक्षा देने आया प्रतियोगी छात्र रंजन कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा में दोस्त की जगह परीक्षा देने आया प्रतियोगी छात्र रंजन कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान ही पकड़ा गया। जबकि मूल परीक्षार्थी की तलाश की जा रही है। पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में अभय मेमोरियल इंस्टीट्यूट है। यहां शुक्रवार को एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। सुबह परीक्षा से पहले परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान एडमिट कार्ड में फोटो पर संदेह होने पर एक परीक्षार्थी को रोका गया। 

विज्ञापन


पहले तो उसने अपना नाम दिलीप कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी महोबा बताया। हालांकि कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया है, जिसका नाम दिलीप है। बताया कि उसका असली नाम रंजन कुमार पुत्र महेश शर्मा निवासी शुकराबाद, जहानाबाद बिहार है। बताया कि वह पिछले तीन साल से कर्नलगंज के बघाड़ा में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। दिलीप उसका रूम पार्टनर है। उसके ही स्थान पर वह परीक्षा देने आया था। 

केंद्र प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद केंद्र प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


एडमिट कार्ड में लगाई थी अपनी फोटो
पुलिस के मुताबिक, केंद्र प्रबंधन ने बताया कि रंजन एडमिट कार्ड की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। निर्देश था कि एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही अभ्यर्थी केंद्र के भीतर प्रवेश करेंगे। इसी दौरान उसे रोका गया तो उसके एडमिट कार्ड में फोटो पर संदेह हुआ। दरअसल एडमिट कार्ड में छपी फोटो और बगल में लगी तस्वीर में अंतर था। इसी के बाद पूछताछ में पूरा खेल सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें