फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्रों का महा आंदोलन स्थगित, एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने पर माने

Mon, 06 Oct 2025 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद प्रस्तावित परिक्षा तिथियों पर परीक्षा न होने की स्थिति में प्रतियोगी छात्रों में काफी आक्रोश है। इसको लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह व अन्य प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद प्रस्तावित परिक्षा तिथियों पर परीक्षा न होने की स्थिति में प्रतियोगी छात्रों में काफी आक्रोश है। इसको लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी चल रही है। युवा मंच ने सात अक्तूबर से पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर महाआंदोलन की घोषणा की थी, लेकिन एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन देकर फिलहाल धरना स्थगित करा दिया है। अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से महाआंदोलन की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। अनिल सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम एडीएम सिटी प्रयागराज से मुलाकात की, जिसमें तत्काल पत्र को ईमेल द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया।

विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर सारी स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया। बता दें कि लाखों प्रतियोगियों के भविष्य को लेकर सरकार टीजीटी पीजीटी की परीक्षा दिसंबर में कराने, पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने, राजकीय विद्यालयों में मेंस लिखित परीक्षा को विकल्प के आधार पर कराने के दिशा निर्देश नहीं दी तो 12 अक्तूबर पीसीएस परीक्षा के बाद आंदोलन की चेतावनी जारी की गई है। राहुल पांडेय, प्रभाकर सिंह का कहना है कि सरकार या तो यह स्पष्ट करे कि आयोग को अक्तूबर के अंत तक अध्यक्ष मिल जाएंगे या फिर आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष को सरकार परीक्षा,विज्ञापन, साक्षात्कार आदि का दायित्व दे रही है। जिससे प्रतियोगियों का मानसिक उत्पीड़न न हो। लगातार परीक्षा तिथियों में बदलाव से प्रतियोगियों में बड़ी नाराज़गी है।
विज्ञापन



विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें