डीएपी खाद की समस्या और कालाबाजारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता बबलू दूबे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। सोरांव तहसील के बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जुड़ादांदूपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया।
डीएपी खाद की समस्या और कालाबाजारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता बबलू दूबे के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया। सोरांव तहसील के बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जुड़ादांदूपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सोसायटी सचिव किसानों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने समिति पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ, उप निदेशक कोआपरेटिव विकास मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में की गई जांच में कालाबाजारी की शिकायत सही पाई गई। इस पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद खाद का वितरण शुरू कराया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, चंचल मिश्रा, विजय कुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, हरिश्चंद्र, अंगद मौर्या, अनिल कुमार, मुन्ना मिश्रा, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।