जगतपुर फोटो। मोहम्मदाबाद बाजार में सड़क पर भरे पानी में फंसे राहगीर
- फोटो : Archive
क्षेत्र के दम गड़ा से मोहम्मदाबाद मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिसमें बारिश का पानी जमा होने से जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों को शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी आश्वासन देकर सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। क्षेत्र के समाजसेवी एवं शिक्षाविद सर्वेश पांडेय ने बताया कि इस संपर्क मार्ग के विषय में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गंगापार एसपी मिश्रा से बात होने पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते में सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।