फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पर जलभराव से राहगीर परेशान

Wed, 22 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतापपुर कटहरा मसाढी से बकसपुर हनुमान मंदिर तक जाने वाली मार्ग की फोटो
विज्ञापन
विधानसभा प्रतापपुर हंडिया के मध्य में कटहरा मसाढी बाजार से सराय बकस हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मसाढी से हनुमान मंदिर तक की सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उत्तम एडवोकेट ने बताया कि सड़क की चौड़ीकरण एवं मरम्मत कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय सांसद विधायक को ज्ञापन देकर वर्षों पूर्व से अवगत कराया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया। कटहरा मसाढी गांव निवासी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि सड़क मरम्मत के साथ चौड़ीकरण और पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण भी किया जाना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बदहाल सड़क पर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें