फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : सहारनपुर कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में कमेटी ने दाखिल किया जवाब

Thu, 26 Nov 2026 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सहारनपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से जवाब दाखिल किया गया।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सहारनपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से जवाब दाखिल किया गया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख तय की है। साथ ही कमेटी को मिली अंतरिम राहत अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने मोहम्मद तनवीर अहमद की याचिका पर दिया है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश से प्रशासन ने पांच सितंबर को मस्जिद को ढहा दिया है। साथ ही 6.41 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया।

विज्ञापन


आरोप है कि कचहरी के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर उक्त मस्जिद थी। जबकि मस्जिद कमेटी का कहना है कि मस्जिद वक्फ संपत्ति है और 100 साल से स्थित है।हाईकोर्ट ने वसूली आदेश पर पहले ही रोक लगा रखी है। यह अंतरिम राहत फिलहाल जारी है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान याची की ओर से दाखिल प्रत्युत्तर हलफनामे को कोर्ट ने रिकॉर्ड पर ले लिया। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिका में की गई प्रार्थना में संशोधन के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए नौ दिसंबर को नए सिरे से पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले से पारित अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें