फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के अफसरों, कर्मचारियों ने सीबीआई से छिपाई संपत्ति

Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई से आयोग के कुछ अफसरों और कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा छिपाया है। सीबीआई ने कुछ दिनों पहले आयोग के कई वर्तमान और पूर्व अफसरों एवं कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। सीबीआई ने जब इसे क्रॉस चेक करना शुरू किया तो कुछ अफसरों-कर्मचारियों द्वारा संपत्ति का ब्यौरा छिपाए जाने का मामला सामने आया। अब ऐसे अफसर और कर्मचारी सीबीआई के निशाने पर हैं। इनके खिलाफ किसी भी दिन बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आयोग के छह कर्मचारियों के शहर उत्तरी के पॉश इलाकों में आलीशान मकान हैं। कुछ कर्मचारियों के पास तो दो-दो मकान हैं। इन्हीं में से दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने तो शहर उत्तरी में बने एक अपार्टमेंट में 65-65 लाख रुपये में दो फ्लैट भी बुक करा रखे हैं। हालांकि, कर्मचारी वहां रहते नहीं हैं, केवल संपत्ति बनाने के लिए फ्लैट खरीदकर छोड़ दिए गए हैं। इसी तरह आयोग के एक पूर्व अफसर के शहर पश्चिमी में तीन आलीशान मकान हैं और चार होंडा सिटी कारें हैं। सूत्रों का कहना है कि इस पूर्व अफसर ने सीबीआई को दिए अपनी संपत्ति के ब्यौरे में यह तथ्य छिपा लिए थे।

सीबीआई अब न केवल इनकी संपत्ति खंगाल रही है, बल्कि संपत्ति का ब्यौरा छिपाने वाले वर्तमान और पूर्व अफसरों एवं कर्मचारियों के करीबियों की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। इसके साथ अफसरों, कर्मचारियों और उनके करीबियों के बैंक एकाउंट नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संबंधित एकाउंट नंबर में उस वक्त का ट्रांजेक्शन देखा जा रहा है, जब आयोग की ओर से किसी बड़ी परीक्षा या सीधी भर्ती का आयोजन किया गया। सीबीआई को शिकायत मिली है कि परीक्षा के दौरान लेनदेन भी हुआ और उसमें आयोग के कुछ अफसर एवं कर्मचारी भी शामिल थे। सीबीआई इस दिशा में जांच कर रही है। ठोस सुबूत मिलते ही सीबीआई की टीम ऐसे अफसरों और कर्मचारियों पर अपना शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें