फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल प्रसून बोले : लक्ष्य चुनें और उसके लिए सतत प्रयत्नशील रहें

Sun, 13 Jul 2025 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजपूत रेजीमेंट में कमांडिंग अफसर व सेना मेडल से सम्मानित कर्नल प्रसून सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सफलता या असफलता अंतिम नहीं होती।
विज्ञापन
इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन समारोह में टीम लीडर छात्राएं और मुख्य अतिथि संग अन्य गणमान्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपूत रेजीमेंट में कमांडिंग अफसर व सेना मेडल से सम्मानित कर्नल प्रसून सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सफलता या असफलता अंतिम नहीं होती। ऐसे में सफलता पर अहम और असफलता पर निराश नहीं होना चाहिए। वे रविवार को किरन सिंह फाउंडेशन की ओर से समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन समारोह को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

केपी कम्यूनिटी के समीप केजीएफ विला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इंटर्नशिप करने वाली टीमों को ट्राफी, प्रमाणपत्र और स्काॅलरशिप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजीव पांंडे ने फाउंडेशन की ओर से छात्र कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भरोसा जताया कि आज के ये छात्र ही कल समाज को नई दिशा देंगे। वहीं नागेंद्र सिंह ने भी फाउंडेशन की ओर से छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

विज्ञापन


सचिव अनिल कुमार सिंह ने फाउंडेशन के उद्देश्य और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में काैशल क्षमता बढ़ाना और उन्हें आने वाली चुनाैतियों के लिए तैयार करना है। वहीं प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। समारोह का संचालन अकांक्षा सिंह ने किया। कार्यक्रम में इंटर्नशिप प्रोग्राम के टीम लीडरों में वैष्णवी, प्रतिक्षा पांडे और ख्याति उपाध्याय शामिल थीं, जिन्हें फाउंडेशन की ओर से ट्राफी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्काॅलरशिप के रूप में ढाई हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें