फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी कार्यक्रम में उरूवा की उषा ने जीते 25 लाख रूपये

विज्ञापन
usha win 25 lakh in kbc - फोटो : MEJA
विज्ञापन
उरूवा (प्रयागराज)। कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में उरूवा विकास खंड के रामनगर की उषा यादव ने 12 सवालों का जवाब देकर 25 लाख रुपये जीत लिए। उनकी इस जीत से न केवल परिवार वाले, बल्कि पूरा गांव गदगद है। ऊषा ने हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब पूरे आत्मविश्वास से दिए, बारहवें प्रश्न में उनकी धड़कन जरूर बढ़ गई थी। ऊषा की इस सफलता पर लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

उषा यादव इस समय भुसका गांव में अपने मायके में थीं और वो अपने कार्यक्रम का प्रसारण पिता राधेश्याम यादव और माता शांति देवी व अपने भाई पुष्पेन्द्र, देवेन्द्र, बहन विजयलक्ष्मी और सुषमा यादव के साथ देखने के लिए रात में करीब साढे़ आठ बजे से ही टीवी के सामने बैठ गयीं थीं । प्रसारण के पहले केबीसी मे हुई जीत को लेकर उषा यादव ने कहा कि हाट सीट पर पहुंचने के बाद अमिताभ जी ने प्रयागराज के आन-बान-शान की बात कह कर हमें इम्तिहान में डाल दिया और मैंने जितने सवालों का जवाब दिया है, उससे निश्चित ही प्रयागराज की शान बनी है। सोमवार देर शाम ऊषा को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने ऊषा को फोन कर बधाई दी। इसके अलावा उरूवा की पूर्व ब्लाक प्रमुख आरती गौतम, भाजपा नेता सुुशील मिश्रा, समाजसेवी नीरज यादव आदि लोगों ने प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के लिये पुष्पा को बधाई दी।
उषा से अमिताभ ने ये सवाल पूछे
उरूवा। नौ बजे के पहले मेजा व आसपास के इलाके के लोग टीवी के सामने जमे हुए थे। सबके मन में यह उत्सुकता थी कि आखिर अमिताभ बच्चन ने पुष्पा से क्या-क्या सवाल किये। पुष्पा से अमिताभ द्वारा किया गया पहला सवाल हिंदू कहावत से था, जिसमें पहले खाली स्थान फिर का बैल। जिसका सही जवाल देते हुए पुष्पा ने कोल्हू का बैल बताकर वाक्य पूरा किया। दूसरा सवाल था बंगला बट्टी किससे बनी होती है, जिसका भी सही जवाब उषा ने आटा बताकर दिया। वहीं अमिताभ द्वारा किया गया तीसरा सवाल था कि किस देवता की पूजा महाकाल के रूप में की जाती है, जिसके लिए विकल्प दिये गये थे ब्रह्मा, विष्णु, महेश और इन्द्र। इन विकल्पों में पुष्पा ने शिव नाम चुनकर प्रश्न का सही जवाब दिया। इसके अलावा अमिताभ ने 40000 के सवाल के लिए उषा को एक गायिका का वीडियो दिखाकर नाम पूछा। जिसका उषा ने सही जवाब मैथिली ठाकुर दिया। वहीं 6 लाख 40 हजार रुपये का 11वां सवाल लोकसभा में बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन थीं। उषा ने इसका भी सही जवाब इंदिरा गांधी देकर यह धनराशि भी अपने नाम कर ली। कुल बारह सवालों का जवाब देते हुए उषा ने 25 लाख रुपये जीते ।
विज्ञापन

प्रसारण देखने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों ने कर ली थी जनरेटर या वैकल्पिक व्यवस्था
कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे मेजा वासी
सुबह ही लोगों ने जनरेटर की कर ली थी व्यवस्था, उषा के मायके वालों ने बिजली विभाग के अभियंताओं से बिजली न काटने की कर रखी थी गुजारिश
कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठी रामनगर की उषा यादव के प्रसारण को देखने के लिए सोमवार सुबह से ही मेजा के लोगों में काफी जिज्ञासा देखी गई। इतना तक कि बिजली आपूर्ति बाधित न हो इस लिए कई लोगों ने या तो जनरेटर की व्यवस्था कर रखा था या बिजली अभियंताओं से बिजली न काटने की गुजारिश की थी। हालाकि प्रसारण को देखने के लिए कांफी उत्साह था।
बता दें कि रामनगर की उषा यादव टीवी की चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी के सामने हॉट शीट पर बैठीं। सोमवार के एपीसोड में उषा के शो के प्रसारण को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। गौरतलब हो कि मेजा थाना क्षेत्र के भुसका गांव के राधेश्याम यादव की बेटी उषा यादव की शादी रामनगर के धर्मेंद्र के साथ हुई है। उषा कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में हिस्सा ली थी। उषा को बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठने का अवसर प्राप्त हुआ। सोमवार को सोनी टीवी पर रात नौ बजे प्रसारण देखने के लिए उषा के ससुराल और मायके में काफी भीड़ रही। पिता राधेश्याम यादव ने कहा कि केबीसी कार्यक्रम में बेटी को बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का अवसर प्राप्त हुआ यही मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मौके पर भुसका के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामजी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, रामनगर में समाजसेवी नीरज यादव, लालबहादुर यादव सहित कई लोग प्रसारण को लेकर बेहद खुश देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें