फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारा गया कोयला व्यापारी, प्रधान समेत दो गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 04:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरायइनायत के सहसों में नौ दिन पहले कोयला व्यापारी रमेश सिंह की हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। हत्या की साजिश रचने के आरोपी प्रधान व शूटर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। कोयला व्यापारी को 16 सितंबर को लाला बाजार, सहसों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर थरवई के कांदी गांव प्रधान पंचम उर्फ सचेंद्र प्रताप व उनके भाइयों राजबहादुर, धरम सिंह को नामजद किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शूटर संतोष कुमार यादव निवासी चकिया घरहरा सरायइनायत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बताया कि उसने प्रधान पंचम के कहने पर कोयला व्यापारी की हत्या की। यह भी बताया कि रमेश आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में खड़ा होने वाला था और पंचम को डर था कि वह उसे हरा देगा। इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि पंचम पर हत्या समेत पांच आपराधिक मुकदमे से पहले दर्ज हैं। उधर संतोष का भी आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें