पीसीएस-2016 में तीसरे स्थान पर रहे नैनी के नवदीप शुक्ला तैयारी के लिए किसी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहे, बल्कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की और इंटरनेट पर उपलब्ध नोट्स भी उनकी तैयारी में मददगार साबित हुए। नैनी के गांधी नगर, काजीपुर मोहल्ले के रहने वाले नवदीप शुक्ला मूलत: उन्नाव के रहने वाले सामान्य परिवार में जन्मे एवं पले बढ़े। वर्तमान में एजी आफिस में बतौर असिस्टेंट एकाउंट अफसर के पद पर तैनात हैं।
नवदीप के पिता एसपी शुक्ला बीपीएसए, नैनी से वर्ष 2014 में सीनियर फोरमैन के पद से रिटायर हो चुके हैं और मां मीरा शुक्ला गृहणी हैं। परिवार में दो बहन एवं दो भाई हैं। सबसे बड़ी बहन संध्या त्रिपाठी की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अनुज दीप शुक्ला बैंक आफ बड़ौदा, अल्लापुर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर है और सबसे छोटी बहन शालिनी शुक्ला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। नवदीप ने नैनी के रणजीत पंडित इंटर कालेज से इंटर तक की पढ़ाई की है। 2001 में हाईस्कूल पास किया। जिसमें पूरे प्रदेश में उनकी 22वीं और प्रयागराज में पहली रैंक थी। इंटर 2003 में पास किया।इसके बाद एनआईटी ग्रुप क्षेत्र हरियाणा से वर्ष 2009 में बीटेक किया।
नवदीप का बचपन से लक्ष्य प्रशासनिक अफसर बनना था। उसी सपने को पूरा करने के लिए नौकरी शुरू की थी। नवंबर 2013 में एसएससी में चयन हो गया और एजी ऑफिस में ज्वाइनिंग मिली। साथ में तैयारी भी चलती रही। उन्होंने वर्ष 2012 से तैयारी शुरू की थी। पहली बार वर्ष 2014 व 15 में मेंस तक पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2016 पहली बार इंटरव्यू फेस किया और में सफल हो गए। तैयारी के लिए कभी भी कोचिंग नहीं की। इंटरनेट के जरिये खुद के नोट्स बनाए और उसी के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की। दिन में नौकरी करता थे और रात में पढ़ाई करता थे। अगर दिन में मौका मिला तो नोट्स का रिवीजन कर लेते थे। नवदीप ने अपनी सफलता का श्रैय माता-पिता, पत्नी माधुरी शुक्ला एवं अपने सीनियर सर्वेश यादव एवं आलोक कुमार को दिया नवीनत का बेटा यशार्थ आठ माह का है।